रायपुर। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिंता जताई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम ने केंद्र सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि केंद्र ने यदि पहली और दूसरी लहर में समय रहते अंतराष्ट्रीय उड़ानें रोकी होती तो यह स्थिति नहीं बनती। नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए और पिछली गलती से सबक लेते हुए केंद्र सरकार को सतर्क रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है, जिन देशों में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है, वहां से आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को संक्रमण की शुरुआत और दूसरी लहर के दौरान हुई गलतियों से सबक लेने की सलाह दी।
बता दें कि कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे के को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। जिसमें कहा गया है कि भारत आने वाले यात्रियों को पिछले 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी देनी होगी। साथ ही ये भी कहा गया है कि यात्रा से पहले ही यात्री एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करेंगे।
यहां से आने वालों को करानी होगी जांच
इसके अलावा केंद्र सरकार ने ऐसे 12 देशों की लिस्ट भी जारी की है, जहां से भारत आने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। इनमें यूके समेत यूरोपीय यूनियन के सभी देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सावाना, चीन, मॉरिशियस, न्यूजीलैंड, जिंबॉम्बे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजराइल शामिल हैं। इन देशों से आने वालों को एयरपोर्ट पर भी कोरोना टेस्ट कराना होगा।
छत्तीसगढ़ में भी चिंता की स्थिति
रविवार को संक्रमण की दर सामान्य दिनों से दोगुनी हो गई। 24 घंटों में केवल 12 हजार 996 नमूनों की जांच के बाद 30 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस हिसाब से पॉजीटिविटी रेट 0.23% हो गई है। एक दिन पहले तक यह दर 0.12% थी। उससे भी पहले ये और नीचे थी।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
