रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए वेरिएंट को लेकर गाइडलाइन जारी की है , बता दें कि कोरोना का नया रूप ओमिक्रोन दुनिया भर में फैल रहा है । WHO ने ओमिक्रोन को लेकर भारत को सावधान रहने को कहा है। वहीं सरकारें भी हरकत में आ गई हैं, निगरानी बढ़ा दी गई है । भारत में कोरोना वायरस के इस वेरिएंट की रोकथाम के लिए छह राज्यों ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से कहा गया है कि शासकीय पत्र के माध्यम से नोवेल कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन नए वेरिएंट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश आवश्यक कार्यवाही हेतु संलग्न प्रेषित है। उपरोक्तानुसार निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

आदेश की कॉपी