गरियाबंद जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला एक बार फिर सामने आया हैं। जिले के राजिम से लगे पितायीबंद गाँव मे पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी, कि गाँव मे ठेकेदार द्वारा लगातार अवैध उत्खनन का कार्य किया जा रहा है।


अवैध और मनमाने तरीके से मशीन से नदी में रेत उत्खनन कर शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। जिस पर जिले के कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर महोदय के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी राजिम के मार्गदर्शन में नायब तसीलदार , खनिज विभाग, पुलिस थाना राजिम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम पितईबंध में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 2 जेसीबी चैन मांउटेन मशीन को सील किया गया एवं 3 हाईवा वाहन को भी जप्त किया गया है।