

धमतरी। पति से झगड़ा होने के बाद देर रात घर से बाहर निकली कमार महिला को हाथियों ने पटक-पटक कर तीन टुकड़े कर दिए। घटना के बाद डीएफओ ने 6 लाख का मुआवजा देने की बात कही।
घटना मगरलोड थाना इलाके के ग्राम पंचायत झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ का है। उपनिरीक्षक विवेचक सुभाष लाल ने बताया यहां के कमार पारा निवासी कमला बाई कमार 61 वर्ष का पति पपीत राम के साथ सोमवार की रात्रि झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह झगड़ा लड़ाई से परेशान हो कर गांव के प्रमुख लोगों को बताने देर रात लगभग 12 बजे निकली थी। गांव के निस्तारी तालाब के पास पहुंचे दंतेल हाथियों में से एक ने कमला बाई को पटक -पटक मार डाला। हाथी द्वारा पटके जाने से शव के 3 टुकड़े हो गए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुंची। सुबह शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर मर्ग कायम कर पीएम के लिये भेज दिया गया।
रात्रि में घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ सतोविषा समाजदार मौके पर पहुंचकर घटना को दुखद बताया। अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दंतैल हाथियों पर सतत निगरानी बनाये रखे। ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक जाने से मना करे। उन्होंने बताया कि इस मामले में छह लाख मुआवजा राशि दी जाएगी लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि किसे दी जाएगी क्योंकि महिला का पति कमार नहीं है। महिला का और कोई नहीं है। उपसरपंच ने बताया है कि उसकी बेटी को मुआवजा राशि दी जाए। इस संबंध में कलेक्टर और सीसीएफ से भी सलाह ली जा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
