

रायपुर। देर रात 2 बजे अचानक प्रधानमंत्री मोदी का ट्विट हुआ कि देश में बिटक्वाइन को मान्यता दे दी गई है। सरकार 5 सौ बिटक्वाइन खरीद कर लोगों को बांटेगी। जैसे ही ट्वीट हुआ प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विट कर सारे मसले की जानकारी दी।
दरअसल किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हैंडल हैक कर लिया था और देर रात 2 बजकर 11 ट्विट मिनट को ट्वीट किया कि- ‘भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 बिटकॉइन खरीदकर लोगों को बांट रही है.’
हालांकि ट्विट होने के 2 मिनट बाद ही इसे डीलिट भी कर दिया गया था। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लोगो ने स्क्रीनशॉट लेकर इसे वायरल कर दिया। मामले के लगभग घंटे भर बाद 3 बजकर 18 मिनट पर पीएमओ ने ट्विट कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ हुई थी। जिसे अब ठीक कर लिया गया है और मामले की जानकारी ट्विटर को दे दी गई है। पीएमओ ने कहा कि इस दौरान जो भी ट्वीट हुए, उन्हें नजरअंदाज किया जाना चाहिए।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद अब सरकार एक्शन में आ गई है। अकाउंट किसने हैक किया? इसकी जांच के लिए सरकार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। सूत्रों ने बताया कि CERT-IN को इस काम में लगाया गया है और वो हैकिंग के सोर्स का पता लगाने का कोशिश कर रही है। CERT-IN केंद्र सरकार की एजेंसी है जो मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी के अधीन काम करती है। इसका काम भारत सरकार की हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर खतरों से निपटना है। ये एजेंसी भारतीय इंटरनेट डोमेन की सुरक्षा संबंधी काम भी देखती है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.