12 जून 2025 को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए AI171 विमान की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है।

इसमें पता चला कि टेकऑफ के ठीक बाद दोनों इंजनों में फ्यूल सप्लाई अचानक रुक गई, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एक सेकेंड में सब खत्म

ai171 crash fuel cut रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच अपने-आप CUTOFF मोड में चले गए।

कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर में पायलट आपस में बात करते सुने गए – एक ने पूछा, “क्या तुमने फ्यूल बंद किया?” जवाब आया – “मैंने नहीं किया!”

इंजन फेल होते ही MAYDAY कॉल की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इंजन स्टार्ट फिर भी असफल

10 सेकेंड बाद पहला इंजन दोबारा चालू करने की कोशिश हुई और 4 सेकेंड बाद दूसरा इंजन भी, लेकिन केवल पहला ठीक से स्टार्ट हुआ।

दूसरे इंजन ने पर्याप्त पावर नहीं दी और विमान नियंत्रण से बाहर हो गया।

रनवे से बाहर गिरा विमान

AI171 विमान टेकऑफ के लगभग 30 सेकेंड के अंदर एयरपोर्ट की सीमा पार कर गया और पेड़ों को छूते हुए हॉस्टल परिसर में गिर गया।

इस दौरान को-पायलट विमान उड़ा रहा था और कैप्टन उसकी निगरानी कर रहा था।

रिपोर्ट में कार्रवाई का सुझाव नहीं

15 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना को लेकर अभी बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट पर कोई कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि फ्यूल कंट्रोल स्विच किसने बदले और कैसे बदले।