अंबिकापुर में नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है।
आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने गुप्त सूचना के आधार पर
एक कार से 2413 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं।
सफेद वरना कार से हुई बरामदगी
कार्रवाई मणिपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर वेयरहाउस के पास देर रात की गई।
सूचना थी कि एक सफेद हुंडई वरना कार में ड्रग्स सप्लाई हो रही है।
टीम ने दबिश दी तो दो व्यक्ति मिले, जिनमें से एक देवेंद्र सिंह मौके से भाग निकला।
गिरफ्तार सप्लायर से खुलासा
पकड़े गए आरोपी गंगाराम मुंडा ने बताया कि
मुख्य तस्कर देवेंद्र सिंह है, जो लखनपुर के लहपटरा गांव का निवासी है।
जब्त वाहन और नशीली खेप उसी की थी,
जबकि गंगाराम केवल ड्रग्स की डिलीवरी में लगा था।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
गंगाराम को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) के अंतर्गत
गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया।
वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
अधिकारी बोले– युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे ये इंजेक्शन
सहायक आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने कहा कि
युवाओं में इन नशीले इंजेक्शनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
इनकी बिक्री तय कीमत से कई गुना अधिक दर पर की जा रही है।
देवेंद्र सिंह की तलाश जारी है और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
