देश में एक बार फिर से कोविड-19 और ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्जुन कपूर आज दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले सितंबर 2020 में भी वे संक्रमित हुए थे। इसके अलावा रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर को भी कोविड -19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। भाई-बहन की जोड़ी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। अर्जुन और अंशुला सावधानी बरत रहे हैं और उन्होंने सभी से भी जांच कराने के लिए कहा है। रिया कपूर और उनके पति, करण बुलानी भी संक्रमित होने के बाद क्वारंटाइन में हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी टेस्ट होगा।


बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के मुंबई आवास को सील कर दिया है। इस बीच, प्राधिकरण द्वारा उनके घर का सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। अर्जुन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया था जब वे सितंबर 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे। इसमें उन्होंने कहा था कि, आप सभी को यह सूचित करना मेरा कर्तव्य है कि मैंने कोरोनावायरस के लिए टेस्ट कराया है जो कि पॉजिटिव आया है। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह पर घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में रहूंगा। मैं आपके समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं और आने वाले दिनों में मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट रखता रहूंगा। ..बहुत प्यार, अर्जुन


आपको बता दें कि इससे पहले भी अर्जुन कपूर और मलाइका कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। लेकिन इस बार एहतियात बरतने के बाद भी अर्जुन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अब मेडिकल टीम अर्जुन कपूर की ट्रैसिंग हिस्ट्री को खंगाल रही है।ताकि उनके संपर्क में आने वाले लोगों का टेस्ट करवाया जा सके। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालदीव से छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। दोनों ने मालदीव में कई जगहों पर डेटिंग की है । इस दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका से साथ कई वीडियोज बनाए थे और सोशल मीडिया में पोस्ट करके सुर्खियां बटोरी थीं।
अब टीम ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि अर्जुन के अंदर वायरस आया कहां से। क्योंकि कुछ ही दिन पहले करीना कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हुईं थी और ऐसा कहा जा रहा है कि करीना ने करण जौहर के घर पर पार्टी की थी। जिसमे कपूर फैमिली के भी मेंबर्स मौजूद थे। इस पार्टी में मौजूद सभी लोगों ने कोरोना जांच करवाया था। लेकिन कुछ ही लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसा भी हो सकता है कि अर्जुन के साथ उनकी फैमिली में आया ये वायरस बीते दिन हुए पार्टी का ही नतीजा हो।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
