रिपोर्ट- राहुल

गरियाबंद – मैनपुर क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अमलोर में जंगल के भीतर जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करबे गये ग्रामीण पर जंगली भालू ने हमला कर दिया हमले से घायल ग्रामीण ने भालू के साथ संघर्ष कर अपना जान बचाकर गांव पहुंचा और ग्रामीणो को इसकी जानकारी दी तथा उन्हे मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

भालू के हमले में घाय़ल युवक

जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट के अमलोर जो मैनपुर से 30 किमी दुर है। पहाड़ी के ऊपर बसा ये गाँव मे ग्रामीण बालाराम कमार पिता रामसिंग कमार उम्र 40 वर्ष सोमवार को गांव से लगभग 02 किमी दुर बिरबिरी जंगल मे जलाऊ लकड़ी एकत्र कर रहा था और अचानक भालू ने ग्रामीण पर पीछे से हमला कर दिया ल।

भालू के हमले से ग्रामीण के पीठ, जांघ मे गंभीर चोट आई है। ग्रामीण बालाराम ने बताया कि भालू के हमला करते ही उन्होने भी भालू के साथ संघर्ष किया और जोर -जोर से चिल्लाने पर भालू जंगल की तरफ भाग गया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाड़ीघाट अमर सिंग ठाकुर ने बताया कि भालू के हमले से घायल बालाराम कमार को प्रारंभिक रूप से विभाग के तरफ से एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गई है।