भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के रहने वाले एक परिवार उत्तरप्रदेश के वाराणसी में सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर उनकी कार अनियंत्रित हुई सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में इंजीनियर सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक क्रास स्ट्रीट-1 स्टील कालोनी नेहरू नगर निवासी हलधर प्रसाद सिंह (45) माइनिंग इंजीनियर है। वे अपनी पत्नी वंदना सिंह और बेटी अनविका सिंह के साथ भिलाई में रहते थे। वहीं उनका एक और घर मध्यप्रदेश के छतरपुर सटई रोई मोहल्ला ग्रीन एवेन्यू में भी है। वहां पर उनकी सास चंद्रावेशन अपने परिवार के साथ रहती थी। हलधर प्रसाद सिंह, अपनी पत्नी वंदना और बेटी अनविका सिंह के साथ पहले छतरपुर गए। वहां से अपनी सास चंद्रावेशन को लेकर वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में हलधर प्रसाद सिंह का पैतृक गांव है। वहां पर उनकी मां की तबीयत खराब है। वह कैंसर से पीड़ित है।
वे अपनी मां से मिले और काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन किया। वहां से उन्होंने अपनी मां व पिता को ट्रेन से भिलाई के लिए रवाना किया और खुद अपने परिवार के साथ अपनी कार से वापस छतरपुर के लिए निकले। वे छतरपुर में अपनी सास चंद्रावेशन को छोड़कर वापस भिलाई लौटने वाले थे। इसके पहले झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कौहा पेड़ से टकरा गई। कार की गति इतनी ज्यादा तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हलधर प्रसाद सिंह, उनकी पत्नी वंदना सिंह और सास चंद्रावेशन की मौके पर ही मौत हो। 11 वर्षीय बेटी अनविका सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
