रेलवे ने यात्रियों को महत्वपूर्ण सूचना देते हुए बताया है कि गोंडिया स्टेशन पर ट्रैक से जुड़े जरूरी कार्य के चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को अप्रैल महीने में रद्द किया गया है।

इस निर्णय का असर भोपाल रूट से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

यात्री IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेन की स्थिति देख सकते हैं। इसके अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर भी जानकारी ली जा सकती है।

रेलवे के अनुसार अमृतसर-बिलासपुर, कोरबा-अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम और रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।