बिलासपुर: शहर के साथ ही तखतपुर और रतनपुर के लोगों को सस्ती दर पर दवा मिल सकेगी । छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू किए जा रहे हैं। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे। इन दवाई दुकानों में लोगों को 65% कम दर पर दवाइयां मिलेंगी ।


कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने बताया कि बिलासपुर की इन दुकानों पर सभी आवश्यक दवाएं एमआरपी मूल्य से 65 प्रतिशत कम पर उपलब्ध होंगी। नगर निगम बिलासपुर में 4 और रतनपुर और तखतपुर में एक-एक दुकान खोली जाएगी। इस तरह कुल 6 जेनेरिक दवा दुकानें खोली जा रही हैं। 20 अक्टूबर को राज्य के एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर में 2, रतनपुर और तखतपुर में 1 प्रत्येक (कुल 4) का उद्घाटन किया जाएगा.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
