रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए अब सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा और जेसीसीजे ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम जनता के सामने रख दिए है। बीजेपी ने कोमल जँघेल अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वे लोधी समाज से आते हैं और  पिछले चुनाव में एक हज़ार वोटों से हारे थे। वहीं जेसीसीजे पार्टी ने नरेंद्र सोनी को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव ने उमीदवार बनाया है।

बता दें कि निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए 17 मार्च से नामांकन अधिसूचना के प्रकाशन से शुरू हो गए। नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और 18 चुनाव ख़त्म कर दिया जायेगा।