

धमतरी। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य ख़ूबलाल ध्रुव को रुद्री पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दो दिन पहले उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। जिसके पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ लगे थे।
जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव आज जब कलेक्टोरेट पहुंचे थे। जहां से रुद्री पुलिस उनको अपने साथ ले कर रुद्री थाना ले आई जहां कार्रवाई जारी है।
बता दें कि शांति कॉलोनी चौक धमतरी निवासी देवेंद्र त्रिपाठी पिता गया प्रसाद त्रिपाठी उम्र 30 वर्ष ने रुद्री थाना में शिकायत लिखवाई है कि धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के सदस्य खुबलाल ध्रुव ने उनके द्वारा क्रय किए गए पुराने मकान को विक्रेता से खाली कराने के एवज में, साथ ही गंगरेल सरपंच व पंचों के नाम से पैसों की मांग कर झूठ बोलते हुए प्रार्थी से ₹50000/- लेकर धोखाधड़ी की।
आवेदक की शिकायत पर थाना रुद्री द्वारा प्रारंभिक जांच किया गया। जांच के दौरान आवेदक व ग्राम पंचायत गंगरेल सरपंच, पंचों का बयान लिया गया। सभी ने भी अपने कथन में मकान खाली कराने के नाम पर पैसों की डिमांड नही करना पाया गया। आवेदक त्रिपाठी ने अनावेदक खूबलाल ध्रुव के द्वारा फोन के माध्यम से पैसों की डिमांड किए जाने पर अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था। काल रिकॉर्ड एवं मामले की जांच के दौरान आरोपी खूबलाल ध्रुव के द्वारा प्रार्थी देवेंद्र त्रिपाठी से दिनांक 11-11-2021 को बेईमानी पूर्वक मकान खाली कराने के एवज में सरपंच, पंचो को पैसा देना है झूठ बोलकर नगद ₹50000/-लेकर ठगी करना पाया गया।
जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी खूबलाल ध्रुव के विरुद्ध थाना प्रभारी विनय पम्मार द्वारा थाना सिविल लाइन रुद्री में अपराध क्र. 95/21 धारा 420 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने प्रार्थी द्वारा पेश करने पर एक नग विवादित ऑडियो सीडी को जप्त किया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.