बड़ी खबर गरियाबंद से है, जहाँ सीएएफ के जवान ने खुदकुशी कर ली है, जिले में एक सीएएफ जवान द्वारा खुदकुशी की जानकारी सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नरेंद्र समरत है, नरेंद्र CAF की 16वी बटालियन में पदस्थ था, और रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे उसने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली।
सिटी कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र गरियाबंद में परिवार सहित किराए के मकान में रहता था, आज दोपहर उसका शव घर के बाथरूम में फांसी पर लटका मिला जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्डम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।
पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कोंडागांव के फरसगांव थानाक्षेत्र के बड़े डोंगर का रहने वाला था। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नही हुआ है। हालांकि पुलिस के मुताबिक आज ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
