

रायपुर। प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए सीजीपीएसी ने अवसर का द्वार खोल दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने 171 पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया है।
सीजीपीएससी के इस भर्ती से 15 उप जिलाधीश, 30 उप पुलिस अधीक्षक समेत 171 अधिकारिक पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है। सशुल्क सुधार 5 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है।
प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 मई निर्धारित की गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.