प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर दौरे में रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में पहुंचे। यहां पर मां महामाया की विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री भूपेश ने अष्टमी के इस पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को सबसे पहले नवरात्रि पर्व की बधाई एवम शुभकामनाए दी। इस मौके पर कहा कि मैंने मातारानी से प्रदेश में सुख, समृद्धि शांति के लिए प्रार्थना की है।
प्रदेश में बिजली संकट के सवाल पर बघेल ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कही कोई बिजली संकट नहीं है बल्कि दूसरे राज्यों कई बिजली संयंत्र बंद हो रहे है। वही रेलवे और एसईसीएल अधिकारियों की बैठक लेकर कोल परिवहन, आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। दूसरी तरफ प्रदेश में कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी कोरबा में है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
