धमतरी। पिकनिक मनाने परिवार के साथ नहर जलप्रपात आए नाबालिग की पानी में बह गया। जिसकी लाश 18 घंटे बाद पुलिस को मिली।
मगरलोड थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि गांधी नगर पंडरी रायपुर से शेख अर सलाम 12 वर्ष पिता अजीजुल्ला उमर अपने परिवार के साथ रविवार को नरहरा घूमने के लिए आया हुआ था।

दोपहर नहाते समय वह और उसके चाचा शेख अजीज गहरे पानी में डूब गए थे। आस-पास के लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, जिससे शेख अजीज को तो बचा लिया था। मगर शेख अर सलाम का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए थे। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे लाश बरामद की गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।