इस वक़्त की बड़ी खबर गरियाबंद से है, जहाँ जमीन बंटवारे को लेकर उपजा विवाद हत्या की वजह बन गया मामला जुगाड़ थाने के कोदोमाली गाँव का है।


गाँव के ही सगे भाई जंगल नेताम और फूलचंद के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद हुआ था, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई जंगल नेताम ने अपने छोटे भाई फूलचंद पर तीर कमान से हमला बोल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना पर जुगाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर रवाना कर दिया पुलिस के मुताबिक आरोपी जंगल नेताम ने अपने भाई फूलचंद नेताम पर तीर धनुष से वार कर दो तीर सीने और पीट में दाग दिए जिसके चलते फूलचंद की मौके पर ही मौत हो गयी वहिं वारदात के बाद से आरोपी जंगल नेताम फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।