धमतरी। जिले में रामनवमी के दिन झांकी के दौरान कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले का खुलासा धमतरी पुलिस ने किया है। पुलिस को इस हत्या के आरोपियों तक पहुंचने में चार दिन का वक्त लग गया। इस दौरान पुलिस की आठ अलग-अलग टीम ने मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी के 700 फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची है। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन सोनू नेताम संबलपुर से कोतवाली झांकी देखने के लिए आया था। रात्रि 11 बजे सोनू का हेमेन्द्र देवांगन उर्फ बडे बाउ निवासी नायापारा के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान सोनू ने बड़े बाउ का सिर फोड़ दिया था। इस बात की जब बड़े बाउ के भाई अजय देवांगन उर्फ़ छोटे भाई को हुई तो वो आक्रोशित हो गया और बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। यहां पर सोनू के साथ मारपीट करते हुये अजय, उसका भाई हेमेंद्र देवांगन सहित अन्य युवकों ने चाकू, बेस बाल और स्टीक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सोनू को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एएसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि, पुलिस की 8 टीमों ने 4 दिनों तक जुलूस के दौरान बनाए गए मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी के 700 फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची है। पुलिस ने सोनू नेताम की हत्या में शामिल सागर ढीमर, नरेंद्र निर्मलकर, चंद्रशेखर ध्रुव, अजय देवांगन उर्फ बड़े बाऊ, हेमंत देवांगन और ओंकार रजक उर्फ रवि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और बेसबॉल बैट को भी जब्त कर लिया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
