ईडी ने रायपुर में पकड़ा विदेशी सोना तस्करी नेटवर्क, करोड़ों की संपत्ति जब्त

राजधानी रायपुर में रायपुर में सोना तस्करी से जुड़ा एक बड़ा रैकेट सामने आया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंटरनेशनल लेवल के इस सिंडिकेट पर करारा प्रहार करते हुए लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है।

जांच एजेंसी ने सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की कुल 3.76 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं।
यह दोनों तस्करी नेटवर्क के अहम सदस्य बताए जा रहे हैं, जो कोलकाता से लेकर रायपुर और मुंबई तक सक्रिय थे।

ईडी को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड विजय बैद उर्फ विक्की है।
उसने बंगाल बॉर्डर से सोना भारत में पहुंचाया और इसे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के बड़े बाजारों में बेचा।

रायपुर में सोना तस्करी का यह मामला 2021 में शुरू हुई जांच से जुड़ा है, जिसे डीआरआई ने पकड़ा था।
अब ईडी ने उस केस को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक पहलुओं और मनी ट्रेल की जांच शुरू की है।

इस अवैध सोने को रायपुर के कई प्रतिष्ठित ज्वेलर्स को बेचे जाने की बात भी सामने आई है।
इनमें सहेली ज्वेलर्स, नवकार ज्वेलर्स, सागर ज्वेलर्स, सुमीत ज्वेलर्स और कुछ अन्य नाम शामिल हैं।

जांच में जो तथ्य सामने आए:

  • सोना बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत लाया गया
  • कोलकाता से रायपुर, दुर्ग, नागपुर और मुंबई तक किया गया परिवहन
  • स्थानीय ज्वेलर्स को बेचा गया बगैर किसी वैध कागज के
  • विदेशी सोने की बिक्री से सरकार को हुआ करोड़ों का नुकसान

ईडी ने यह भी साफ किया है कि आगे और भी नाम सामने आ सकते हैं।
रायपुर में सोना तस्करी की यह कार्रवाई अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है।