बड़ी खबर गरियाबंद से बता दें जहाँ पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आयी है। मुठभेड़ कुल्हाड़ीघाट से लगी ओडिशा सीमा की पहाड़ियों पर हुआ है। इस दौरान एक जवान के घायल होने की भी खबर है। घायल हुआ जवान एसटीएफ का बताया जा रहा है।


घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए मैनपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से जवान की स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर करने की तैयारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने घटना की पुष्टि कर दी है।