गरियाबंद में एक ठेकेदार की लापरवाही जिला प्रशासन पर भारी पड़ गयी। नक्सलियों ने कल शाम वाहनों में आग लगाने की जिस वारदात को अंजाम दिया है। उसमें वाहन मालिक की लापरवाही सामने आई है।

वाहन एक ठेकेदार के बताए जा रहे है जो अमलीपदर थानाक्षेत्र के पीपलखूंटा गांव के नजदीक टैंक बनाने के सरकारी काम मे लगे थे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण ठेकेदार को प्रतिदिन काम करने के बाद शाम को वाहन एवं अन्य मशीनरी को नजदीकी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की हिदायत जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी।

मगर ठेकेदार ने इसे गंभीरता से नही लिया। नक्सलियों ने मौके का फायदा उठाया और मौके पर मौजूद तकरीबन आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

जिले के एसपी जेआर ठाकुर ने हथियारबंद नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने जल्द ही जिले में बड़ा नक्सली ऑपरेशन शुरू करने का दावा किया है।