छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज राजधानी के मुख्यमंत्री निवास से लेकर जंगलों से घिरे बस्तर के सुदुरांचल और प्रत्येक जिले के जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। आज इस अवसर पर उन्हें बूंदी के विशाल लड्डू से तौला गया।
मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री को खुमरी और फूलों का हार पहनाया और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने उन्हें फोन पर बधाइयाँ दी।


