नई दिल्ली। अनुसूचित जनजाति को ले कर सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को आपत्तिजनक टिपण्णी करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवराज सिंह पर आरोप है कि अपने साथी खिलाडी स्पिनर युजवेंद्र चहल पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसकी शिकायत पिछले साल की गई थी।

इसके बाद उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के मामले में FIR दर्ज की गई थी। अब रविवार को उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, उन्हें तुरंत ही जमानत भी मिल गई। आपको बता दें कि ऑलराउंडर खिलाडी युवराज सिंह 2020 में लॉकडाउन के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर बातें कर रहे थे। इसी दौरान युवराज सिंह ने अपने साथी खिलाड़ी स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया था, जो जातिसूचक टिप्पणी के दायरे में आया था।

युवराज के इस बयान के बाद जमकर विवाद हुआ था और उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर खूब मुहिम छेड़ी गई थी। वहीं सोशल मीडिया से अलग हरियाणा के हिसार जिले में हांसी के एक वकील रजत कलसन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद युवराज के खिलाफ SC-ST कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पिछले साल से ही युवराज की गिरफ्तारी की मांग ये वकील कर रहे थे।

2019 मे इस मामले में कुछ वक्त पहले ही युवराज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की याचिका पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में दायर की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। इसके चलते ही युवराज ने शनिवार को हांसी थाने में गिरफ्तारी दी, जहां फिर उनसे कुछ देर पूछताछ हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस ने औपचारिकताओं को पूरा करते हुए युवराज को जमानत पर छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद युवराज सिंह ने बयान पर खेद भी व्यक्त किया था. उन्होंने ट्विटर पर कहा था कि मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि किसी भी तरह के भेदभाव में विश्वास नहीं रखता हूं. चाहे वह जाति, रंग, लिंग या मजहब का आधार पर हो. मैंने अपनी जिंदगी लोगों की भलाई के लिए लगाई है और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा. उन्होंने आगे कहा था कि अपने दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से समझा गया. हालांकि, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते मैं यह कहता हूं कि अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं.