बड़ी खबर गरियाबंद से बता दें जहाँ सीआरपीएफ 65वी बटालियन के जवान ने एके 47 राइफल से खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली है। मामला जिले के दर्रीपारा सीआरपीएफ कैम्प का है।

मृतक जवान का नाम उदयवीर सिंह है। जो उत्तरप्रदेश एटा का रहने वाला था। गरियाबंद एसपी जे आर ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दर्रीपारा सीआरपीएफ कैम्प में तैनात जवान ने खुद पर गोली चलाकर अपनी जान दे दी है। उन्होंने बताया मौके पर पुलिस की टीम पहुँची हुई है। किन परिस्थितियों में उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया फिलहाल ये जांच का विषय है।