खबर गरियाबंद के राजिम से है, जहाँ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप मे दुलार राम निषाद निवासी कौनदकेरा को गिरफ्तार किया है, पीड़िता ने 16 अकटुबर को राजिम थाने में अपने साथ हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिस पर राजिम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक पीड़िता जब अपने खेतों में सुबह करगा निकालने गयी थी, तभी आरोपी दुलार राम निषाद ने बुरी नियत से पीड़िता के पास पहुँचकर पानी मांगने के बहाने पीड़िता की बाह पकड़कर उससे गलत कृत्य करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता के शोरगुल मचाने से पीड़िता के पति और उसके साथी को खेतों की ओर आता देख आरोपी पीड़िता को धक्का मारकर मौके से फरार हो गया।
मामले की शिकायत पीड़िता ने राजिम थाने में दर्ज करायी महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर के निर्देश एडिश्नल एसपी चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में राजिम थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त कार्यवाही में राजिम थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष भुआर्य, सऊनि देव कुमार वर्मा, आरक्षक प्रमोद कुमार यादव, राकेश रोशन, रविन्द्र गिरी, जैल सिंग नागेश, गिरधारी ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
