गरियाबंद जिले के पांडुका वन परिक्षेत्र के समीपस्थ लगे जंगलों में पांच दंतैल हाथियों की मौजूदगी की बात वन विभाग ने कही है। 

दंतैल हाथियो का विचरण पाण्डुका परिक्षेत्र के मुरमुरा के समीपस्थ वनक्षेत्र में है। शाम होते ही इन हाथियों का विचरण खेत-खलियान तथा गावों की ओर होना संभावित है। साथ ही साथ विचरण क्षेत्र के समीप क्षेत्रों में धान उपार्जन कार्य प्रगति पर है।

Dhan Kharid - धान खरीद के पहले दिन सरकारी क्रय केंद्र रहे सूने, आढ़तें  गुलजार - Pilibhit News

शाम होने के उपरान्त इन दंतैल हाथियों का विचरण धान उपार्जन केन्द्रों की ओर हो सकता है। संवेदनशील गांवों के साथ विचरण क्षेत्र कर समीपस्थ समस्त धान उपार्जन केंद्रों में भी सावधानी शतर्कता हेतु मुनादी करवाकर लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को सावधानी बरतने की बात कही जा रही है।

Dhan Khareed Scam - नेताओं और अफसरों ने भी बना ली समितियां, कैसे रुके धान  खरीद का खेल - Pilibhit News

समस्त धान उपार्जन केंद्रों के प्रबंधकों तथा रात्रि कालीन सुरक्षा चौकीदारों को विशेष सावधान व सतर्कता रखने हेतु अवगत किया गया है।