ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ओलंपिक्स में पदक जीतने वाली भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में सिंधु कह रही हैं, “अगर दीपिका बैडमिंटन खेलतीं तो वह शीर्ष खिलाड़ी होतीं।” पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका एक समय में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं।


