प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने पत्रकारवार्ता को संबोधित किया।इस दोरान कांग्रेस की सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों को विस्तार से बता विकास की गाथा भी रखी गई,साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर देने का बात भी कहा गया।
प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुवे पत्रकार वार्ता का रूपरेखा सामने रखा।जिसके बाद विधिवत सदस्यता आभियान के शुरुआत १२ लाख सदस्य बनाने का मिला है,जिस पर १० लाख सदस्य बनाने के टारगेट को स्वीकार किया है,जिसमें २४ बूथों में जाकर सदस्य बनाने का लक्ष्य है।ये सदस्य ५ साल के लिए होगा।इन्हीं सदस्यों से ही आगमी संगठन चुनाव होंगे।आज ५० लोगों का सदस्यता ग्रहण करा सदस्यता अभियान का शुरुआत कर दिया जा रहा है।
एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा निर्देशित सदस्यता अभियान का शुरुआत समूचे भारत में किया जा रहा है इस क्रम में छत्तीसगढ़ में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत आज से हो रही है।मोदी सरकार की नाकामी और कांग्रेस की भूपेश सरकार की सफलता घर घर पहुंचा सदस्यता अभियान का शुरुआत हो रहा है।


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुवे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य के इक्कीसवीं स्थापना दिवस के अवसर पर निर्णय लिया गया था ट्रायबल डांस फेस्टिवल का आयोजन कर भारत रत्न इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित हुई।जिसके बाद आज राज्य अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।एआईसीसी के बैठक में मिले निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में भी सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है,देश के अन्य सभी राज्यों में भी सदस्यता अभियान चल रहा है राहुल गांधी खुद दिल्ली में सदस्यता अभियान का शुरुआत कर रहे है,५ साल पूर्व लिए गए सदस्यता को अब रिनिवल किया जा रहा है,पूर्व में ४ लाख सदस्य हुआ करते थे।उनके प्रदेशाध्यक्ष रहते ६ लाख २ हजार ९८५ कांग्रेस के सदस्य बनाए।अब १० लाख सदस्य बनाने पर संकल्प इस समय प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने लिया है,सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की सदस्यता लेते हुवे राज्य में कांग्रेस को मजबूत बनाने।कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित सभी वर्ग,समाज,युवा,व्यापारी,पत्रकारों सहित सभी लोगों के सदस्यता लेने का अवसर है।खुलकर सभी कांग्रेस का हिस्सा बनें और मजबूत कांग्रेस का नींव खड़ा करें।सदस्यता अभियान के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।अनुशानहीनता के मामले में कार्यवाही के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा की सभी कार्यकर्ता एक समान हैं अनुशानहीनत पर सभी पर कार्यवाही होगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के समस्त मंत्रीगढ़ सहित कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी व मंत्रीगण मौजूद रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.