पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अहम कदम उठाया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए Ministry of External Affairs ने नई एडवाइजरी जारी कर भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक बिना देरी किए सुरक्षित माध्यमों से देश से बाहर निकलें। साथ ही, जो लोग फिलहाल वहां रह रहे हैं, वे भीड़भाड़ और प्रदर्शन वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा अपने पासपोर्ट, वीज़ा और अन्य आवश्यक दस्तावेज हर समय अपने साथ रखें।
दूतावास से संपर्क और पंजीकरण अनिवार्य
भारतीय नागरिकों को Embassy of India, Tehran में पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है। परिजन भी अपने परिवार के सदस्यों के लिए दूतावास में पंजीकरण करा सकते हैं।
आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
+989128109115
989128109109
989128109102
989932179359
इसके अलावा cons.tehran@mea.gov.in
पर ईमेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
क्यों बढ़ी चिंता?
रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमानों की तैनाती बढ़ा दी है। वहीं ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। दोनों देशों के बीच वार्ता जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
इसी बीच ईरान में नए शैक्षणिक सत्र के साथ विरोध-प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं। Tehran University of Art और Iran University of Science and Technology सहित कई संस्थानों में छात्रों की भीड़ और प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं।
बढ़ते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनज़र भारत ने अपने नागरिकों से सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
