जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां ईंट भट्टा में काम कर रहे मजदूर हादसे का शिकार हो गए है। इस हादसे में चार महिला सहित पांच लोग झुलस गए हैं। घायल सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे में काम करने के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी की वजह से हुआ है। मामले में तपकरा थाना पुलिस ने ईट भट्ठा मालिक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईंट भट्ठा के मैनेजर ने बताया कि जलते ईंट भट्ठा में काम कर रहे पांच लोग अचानक गर्म राख के गिरने से झुलस गए हैं। घटना के बाद कुनकुरी अस्पताल में जाया गया था, जहां घायलों में से चार की गंभीर स्थिति देख कर उन्हें सघन उपचार के लिए रायपुर भेज दिया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
