कवर्धा में हिंसक झड़प के लगभग 11 दिनों के बाद प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कवर्धा से विधायक मंत्री मोहम्मद अकबर रायपुर से रवाना हुए। गुरुवार सुबह रायपुर हैलीपैड से सरकारी हैलीकॉप्टर में मंत्रियों की जोड़ी कवर्धा के लिए निकली। मीडिया से बात करते हुए गृहमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर अहम बयान दिया। पत्रकारों ने मंत्री से कहा कि भाजपा की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने कुछ पक्षों को संरक्षण दिया, जिसकी वजह से विवाद बढ़ा?


जवाब देते हुए साहू ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास कोई काम बचा नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो काम किए हैं, उनकी वजह से प्रदेश की आम जनता को राहत पहुंची है। सरकार का विरोध करने के लिए कोई मुद्दा अब भाजपा के पास नहीं है, इसलिए इस तरह की सांप्रदायिकता की बात वह करते हैं। कवर्धा जाने में देरी के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि देरी जैसी कोई बात नहीं है, भाजपा के नेता तो वहां आग भड़काने के लिए गए थे और आग भड़काने का काम उन्होंने किया। हम यहां से मॉनिटरिंग कर रहे थे। हर दिन दो से तीन बार जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों से हमारी बातचीत हो रही थी। पूरे घटनाक्रम पर हमारी निगरानी थी सिर्फ जाने से ही व्यवस्था हो, ऐसी बात नहीं है। बिना जाए भी व्यवस्था बनाई जा सकती है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
