राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में वोटिंग के लिए सिर्फ सप्ताह भर का समय रह गया है। सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार में लगी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत शर्मा ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है।
दरअसल खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक और गांव स्तर तक पहुंचकर आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान बुधवार को सीएम भूपेश बघेल आमसभा को संबोधित करने बाजार अतरिया पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेता हेमंत शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस प्रवेश करने के बाद हेमंत शर्मा ने कहा कि हम लोग कांग्रेस के लिए मजबूती से खड़े है और कांग्रेस को ही जीत दिलाएंगे और खैरागढ़ को जिला बनाएंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल के किसानों के लिए कर्ज लेने वाले बयान पर हेमंत शर्मा ने कहा कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है। अगर किसानों के लिए कर्ज लेना पड़े तो भी लेंगे। और खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए भी कर्ज लेना पड़े तो कांग्रेस कर्ज लेने को तैयार है।
तीन दशकों के साथी हेमंत शर्मा ने छोड़ा साथ


भाजपा नेताओं की 3 दशक पुरानी एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव से लोकसभा सांसद संतोष पांडेय, पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल और हेमंत शर्मा दिखाई दे रहे हैं। इन सभी नेताओं ने ने 30 साल पहले अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसमें रमन सिंह भाजपा से तीन बार के मुख्यमंत्री रहे। वहीं कोमल जंघेल एक बार के विधायक और इस उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हैं। हेमंत शर्मा जब दिवंगत नेता देवव्रत सिंह के खिलाफ 1995 विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रह चुके हैं। इसमें उन्हें देवव्रत सिंह ने हराया था।
बता दें हेमंत शर्मा भाजपा वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने 1995 के पहला उप चुनाव में देवव्रत के सामने भाजपा के उम्मीदवार थे। वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबियों में शामिल हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
