राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी ने खैरागढ़ सीट के लिए यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। बता दें लोधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली यशोदा वर्मा जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव रही हैं। वहीं पति निलंबर वर्मा भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।  यशोदा वर्मा वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

बता दें इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव के लिए उम्मीदवार को 17 मार्च को राजपत्र अधिसूचना जारी करनी होगी। 24 मार्च को नामांकन भरने की आखरी तारीख तय की गई है, वही 25 मार्च को नामांकनों की जांच होगी। 28 मार्च को नामांकन से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।इसके बाद 12 अप्रैल को मतदान होगा, 16 अप्रैल को मतगणना की जाएगी। इसके बाद 18 अप्रैल तक चुनाव ख़त्म करने के निर्देश हैं।