दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके के एक घोषित बदमाश ने सलमान खान की नई रिलीज मूवी ‘अंतिम’ के लिए एक शख्स से टिकट दिलाने को कहा। लेकिन उस शख्स ने जब इंकार कर दिया तो उसने युवक के कमर में चाकू घोंप दिया और उसका पर्स लूटकर फरार हो गया। उसके बाद जख्मी युवक को एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी सैयद जियाउद्दीन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से पीड़ित का पर्स और खून लगा चाकू भी बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार , अजय सलमान खान की मूवी ‘अंतिम’ देखने डिलाइट सिनेमा हॉल में पहुंचा था। तभी वहां पर सैय्यद जियाउद्दीन भी पहुंचा और उसने उस युवक से कहा कि वह उसके लिए भी एक टिकट खरीद कर दे दे । उसने जैसे ही टिकट खरीदने से मना किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर उसका पर्स लूट लिया और मौके से भागने लगा। हालांकि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश आरंभ की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने आरोपी से पर्स ले लिया है। पर्स में पीड़ित का आधार कार्ड, पैन कार्ड, कैश व अन्य सामान था। यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे की है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
