धमतरी। मोदी सरकार की नाकामी को गांव-गांव तक पहुंचाने कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा अभियान शुरू हो चुकी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबलपुर से पदयात्रा कर कांग्रेस राज की उपलब्धि गिनाई।
जन जागरण पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम संबलपुर पहुंचे। जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के नेतृत्व में ग्राम संबलपुर से भोथली तक पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा संबलपुर से प्रारंभ हुई जो बोडरा, बलियारा से होते हुए 7 किलोमीटर की यात्रा कर ग्राम भोथली में सभा के बाद समाप्त हुई।
श्री मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार हर मामले में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। प्रदेश अध्यक्ष पदयात्रा के दौरान शीतला माता मंदिर सहित सभी देवी-देवताओं के स्थल पर रुके एवं पूजा अर्चना भी की। कांग्रेसियों ने का जगह-जगह फूल-माला, आरती और तिलक लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा मोदी सरकार के बीते 7 साल के कार्यकाल में आम जनता रोजी मजदूरी करने वाले कामकाजी महिलाएं, छोटे फुटकर व्यवसायी, प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूरों की आय घटी है, नौकरियां छुटी है, व्यापार-व्यवसाय बंद हुए लेकिन मंहगाई मोदी के जुमलों की तरह रोज बढ़ रही है। यूपीए सरकार के समय रसोई गैस 350 रुपए प्रति सिलेंडर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत वर्तमान समय के मुकाबले दोहरी कीमत पर था, तभी देश में पेट्रोल-डीजल 60 रुपए से 72 रुपए लीटर में मिलता था, तब भाजपा के नेता उसे महंगाई डायन बताकर विरोध करते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े-बड़े मंचों से मोदी भाजपा ने देश की जनता को सरकार बनने पर 100 दिनों में महंगाई खत्म करने का वादा किए थे। अच्छे दिन आने के सपने दिखाए थे। आज यह हालात है महंगाई की आवाज उठाने वाले जनता की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। रसोई गैस के दाम 1000 रुपए प्रति सिलेंडर हो चुके है। पेट्रोल-डीजल के दाम 102 रुपए से 103 रुपए लीटर है और इसका कारण मोदी भाजपा प्रायोजित महंगाई है। भारतीय जनता पार्टी आम जनता को बताती है कि कांग्रेस ने 60 सालों में क्या किया कांग्रेस ने जो 60 सालों में किया है आज केंद्र की मोदी सरकार उसी को बेच रही है। मोदी सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है हमने आपसभी के जनसमर्थन और सहयोग से प्रदेश में 68 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई छत्तीसगढ़ के हमारे लोकप्रिय भूपेश सरकार ने 36 वादों में से 25 पूरे कर चुके है प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
पदयात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद, लोहाना दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर सहित अन्य ने संबोधित किया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री पीयूष कोशरे, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, पंकज महावर, भरत नहार, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेट्टियार, अरविंद दोषी, युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा मरकाम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, गोविंद साहू, सुमन साहू, आलोक जाधव, सलीम रोकडिया, गौरीशंकर पांडे, वीरेंद्र कोसरिया, विक्रांत पवार, राजेंद्र देवांगन, राजेश चंद्राकर, फलेश साहू, सोहाद्रा साहू, स्वतंत्र कौशल, निखिलेश दीवान, शास्त्री सोनवानी, मनोज साहू, अनीता ठाकुर, गेंद लाल साहू, परमानंद आडिल, किशन साहू, प्रमोद साहू योगेश चंद्राकर देवेंद्र चंद्राकर युवराज शर्मा दुष्यंत घोरपड़े, योगेश शर्मा, तनवीर कुरेशी, अंबर चंद्राकर, सलीम गौस, दीपेश्वरी साहू परमेश्वर गिरी गोस्वामी उदित नारायण साहू विजेंद्र रामटेके भागी निषाद, जय श्रीवास्तव ललित यादव शुभम साहू तोगुगुरू पंच, आशीष बंगानी, विशू देवांगन, गणेश्वरी कॉमडे, अंशु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
