रायपुुर के गुढ़ियारी स्थित नवकार ज्वेलर्स से 80 लाख के जेवर चोरी मामले में एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान देने की कोशिश की है। सब इंस्पेक्टर रैंक का ये पुलिस कर्मी झारखंड का है। चोरों से सांठ-गांठ और चोरी के जेवर खुद हड़पने के आरोप में इसे सस्पेंड किया गया था। सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने रविवार को अपने हाथ की नस काट ली। एक सरकारी अस्पताल में गंभीर अवस्था में आशीष का इलाज जारी है। पुलिस को आशीष के फोन पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें आशीष ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने सहकर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके बहकावे में आकर उसने ऐसा जुर्म किया। आशीष के साथ काम करने वाले 4 और पुलिसकर्मी भी इस केस में सस्पेंड हैं।
चोरों ने खोल दी पुलिस की पोल
रायपुर के गुढ़ियारी में 2 और 3 अक्टूबर के बीच रात में चोरी करके भागा गिरोह झारखंड के बांसजोर में पकड़ा गया था। बांसजोर पुलिस ने आरोपियों से केवल 25 लाख की चांदी जब्त होना बताया। झारखंड की पुलिस ने दावा किया कि दो बदमाश पकड़े गए बाकी बैरिकेड तोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। झारखंड की पुलिस ने 55 लाख के जेवर फरार आरोपियों के पास होना बताया। जहां दो बदमाश पकड़े गए वो इलाका बांसजोर का था, इस इलाके की चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर आशीष ही थे।
पुलिस ने जब्त किया था गहनों से भरा बैग
रायपुर पुलिस की साइबर सेल की टीम ने झारखंड में गिरफ्तार दो आरोपियों मोफिजुल शेख और मोजिबुर शेख को रायपुर लाकर उनसे पूछताछ की है। दोनों आरोपियों ने पुलिस को यही बताया कि यहां से भागने के बाद वे सभी अगले ही दिन सुबह 11 बजे बांसजोर चौकी की नाकेबंदी में पकड़े गए थे। चोरों का कहना है कि चोरी के गहने बैग में रखे थे। पुलिस ने पूरा बैग अपने कब्जे में ले लिया। आरोपियों को दो दिन पुलिस चौकी में रखा। बाकी साथी कहां हैं? इस बारे में दोनों चोर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। झारखंड पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी भी दो-तीन दिन बाद दी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
