देश में आने लगी है कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट । हम आपको बता दे की सोमवार का दिन सबको राहत देने वाला रहा। पिछले 24 घंटे में 13 हजार नए मामले सामने आए है, और 164 लोगों की इस बीमारी के कारण जान भी चली गई है। रोजाना दर्ज होने वाले कोरोना मामलों की यह संख्या पिछले 231 दिनों में सबसे कम देखने को मिली है ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में करीब सात महीने बाद 13,058 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 200 से नीचे है। वहीं, 19 हजार 470 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। ख़ुशी की बात यह है कि त्योहार के सीजन में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार कमी हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का जो आंकडा सामने आया है उसके मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 83 हजार 118 एक्टिव केस आए हैं, जो 227 दिन में सबसे कम है। जबकि 3 करोड़ 34 लाख 58 हजार 961 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 94 हजार 373 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 52 हजार 454 लोगों की मौत हो चुकी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
