रायपुर/दुर्ग। फिर इंसानियत हुई शर्मसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जिले में नर्सिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती अपना बर्थडे मनाने गई हुई थी, इस दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुर्ग में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा को बंधक बनाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने घटना को अंजाम दिया है। मोहन नगर पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर धीरेंद्र साव के खिलाफ धारा 323, 506, 366, 342 और 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर को छात्रा अपनी सहेली के घर जन्मदिन मनाने पहुंची थी। इसी दौरान उसकी आरोपी से मुलाकात हुई, बर्थडे मनाने के बाद आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में ले गया, जहां बंधक बनाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया। इस दौरान मारपीट भी की। अगले दिन शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी के चंगुल से छूट कर वह अपने घर पहुंची। इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना अपनी माँ को बताई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
