

धमतरी। जिला में धान की अवैध खरीदी-बिक्री और पड़ोसी राज्यों से गलत तरीके से परिवहन होने वाले धान पर लगाम कसने के लिए कलेक्टर पी. एस. एल्मा ने पांच अलग-अलग चेक पोस्ट बनवाकर अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध धान विक्रय के लिए पड़ोसी राज्यों से धान लाकर बेचने की आशंका बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पीएस.एल्मा ने अवैध धान विक्रय/परिवहन की रोकथाम के लिए पांच चेक पोस्ट बोराई, बनरौद, सांकरा, बांसपानी और सिंगपुर में पटवारी, मंडी उप निरीक्षक, वनपाल, होमगार्ड को जिम्मा दिया है। अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान परिवहन करते पाए जाने पर छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 23 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इसके आलावा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निरीक्षण दल के नोडल अधिकारी होंगे। वे अपने प्रभार क्षेत्र के विशेष निरीक्षण दल से रिपोर्ट प्राप्त कर हर सप्ताह समय सीमा की बैठक में प्रस्तुत करेंगे। साथ ही अनियमितता पाए जाने पर गठित विशेष निरीक्षण दल द्वारा छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 23 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.