कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यार्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम द्वारा 16 नवंबर 2021 मंगलवार को सबेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है,

जिसमें समृद्ध किसान बायोप्लॉटेक, गीता कॉम्पलेक्स, गोकुलधाम रोड, उसलापुर, बिलासपुर द्वारा पद सेल्स ट्रेनी (पुरूष) के 13 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं उत्तीर्ण, वेतन रू. 10,000-12,000 प्र.मा., कार्यक्षेत्र कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर),

ग्रुप लीडर (पुरूष) के 6 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं/स्नातक तथा 02-03 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन न्यून. 12,000-18,000 प्र.मा., कार्यक्षेत्र कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर)

टीम लीडर (पुरूष) के 4 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं/स्नातक तथा 4-5 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन न्यून. 20,000-25,000 प्र.मा., कार्यक्षेत्र कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर) पर भर्ती किया जाना है।उक्त समस्त पदों के लिए आयुसीमा 20 से 36 वर्ष है।जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजन से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ उपस्थित हो सकते है।

cgjobs2021

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र-महासमुन्द द्वारा 16 नवम्बर 2021, को आईटीआई परिसर, लभराखुर्द महासमुंद में निजी क्षेत्र के नियोजक एनटीटीएफ एट टाटा मोटर्स लिमिटेड गुजरात के लिए प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी श्री ए.ओ. लॉरी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल, एमएमवी, आरएसी, पेंटर, जनरल, मैकेनिक मशीन टूल्स, मरीन फिटर, मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकिनिस्ट (ग्राइंडर), मैकिनिस्ट,

जनरल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं वायरमैन ट्रेड में आई.टी.आई उत्तीर्ण, 18 से 23 वर्ष के योग्य एवं इच्छुक आवेदकों की भर्ती एनईईएम ट्रेनी के 100 से अधिक पदों पर ऑन द जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत टाटा मोटर्स लिमिटेड, सानंद, अहमदाबाद में की जाएगी।

जॉब प्रशिक्षण की समयावधि में चयनित आवेदकों को 12100 रुपए वेतन अन्य सुविधाओं सहित एवं सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आवेदकों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।उक्त भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक, तकनीकी शिक्षा तथा आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक उपस्थित हो सकते है। आवेदक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।