कुशीनगर : अब होगी देश में बौद्ध तीर्थयात्रियों की यात्रा आसान। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और तीर्थयात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एयरपोर्ट का निर्माण किया है. 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल है जहां भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था यह बौद्ध सर्किट का केन्द्र बिंदु भी है ।
यह भारत का 29वां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। हवाई अड्डे पर सबसे पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति समेत 125 लोगों का प्रतिनिधिमंडल आएंगा, जिसका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस सप्ताह चालू हो जाएगा जिससे पूर्व में होने वाली जटिल यात्रा को सुगम बनाया जा सके और भारत में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध तीर्थयात्रियों की हवाई यात्रा आवश्यकताओं को सरल बनाया जा सके |
कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास 5 सितंबर 1995 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। इसके बाद 10 अक्टूबर 1995 को कांग्रेस सरकार के केंद्रीय विमानन मंत्री गुलाम नबी आजाद और राज्यपाल मोती लाल ने पुराने टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास किया था। इसके बाद हवाई अड्डे के निर्माण के लिए किसान की जमीनों का अधिग्रहण करना था जो किसानों के विरोध के कारण अटका रहा और निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया।
कुछ समय बाद अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो फिर एयरपोर्ट बनने की आस जगी। अखिलेश सरकार ने कुशीनगर इंटरनैशनल हवाई अड्डे के लिए धन आवंटित कर एयरपोर्ट शुरू करने की पहल की। बाउंड्री वॉल और रनवे का काम तो हुआ लेकिन बाद में वह भी ठंडे बस्ते में चला गया। उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में एयरपोर्ट का काम शुरू किया गया और अब यह एयरपोर्ट बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चालू होने के बाद कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और बिहार प्रांत के लोगों को विदेश और भारत के किसी राज्य में आना-जाना आसान हो जाएगा। लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट बन जाने के बाद कई तरह के फायदे होंगे। जैसे कि भारत के किसी राज्य में समय से पहुंच जाना और समय से चले आना। इससे समय की बचत होगी और सबसे बड़ी बात कि एक रोजगार का माध्यम भी लोगों को मिलेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
