रायपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार की सुबह व्यापक दबिश अभियान चलाया। ‘निश्चय अभियान’ के तहत सुबह 4 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन में लगभग 60 विशेष पुलिस टीमें शामिल हुईं, जिन्होंने जिले के 100 से अधिक संवेदनशील क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में की गई।
इस अभियान में पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों, अवैध शराब बेचने वालों, फरार अपराधियों और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की आशंका वाले असामाजिक तत्वों पर मुख्य फोकस किया।
नतीजतन, नशे से जुड़े 6 आरोपी पकड़े गए, जिनके पास से 3.800 किलो गांजा और 80 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद की गईं। वहीं अवैध शराब की बिक्री में लिप्त 29 संदिग्धों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 705 पौवा शराब ज़ब्त की।
इसके अलावा, एक आरोपी से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी और 21 वारंट तामिल किए, जबकि पुराने मामलों में फरार 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
शहर की शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने 70 संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कुल मिलाकर इस बड़े अभियान में 134 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस विभाग का कहना है कि रायपुर को अपराध-मुक्त बनाने के लिए “निश्चय अभियान” आगे भी निरंतर और और अधिक कड़ाई के साथ जारी रहेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
