छत्तीसगढ़ शासन की महत्ती राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के मूल निवासी भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों से गत एक सितम्बर से आवेदन लिए जा रहे हैं। योजना के तहत अब तक जिले के चारों जनपद पंचायतों के 370 ग्राम पंचायतों में कुल 21 हजार 350 आवेदन मिले हैं।


भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें जनपद पंचायत कुरूद के 108 ग्राम पंचायतों में छः हजार 219, नगरी के 102 ग्राम पंचायतों में चार हजार 807, धमतरी के 94 ग्राम पंचायतों में छः हजार 378 और जनपद पंचायत मगरलोड के 66 ग्राम पंचायतों में तीन हजार 946 आवेदन मिले हैं। ज्ञात हो कि हितग्राही परिवार का पंजीयन 30 नवम्बर तक किया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.