बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो तस्वरीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं। इन दिनों दोनों का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) डिनर के लिए आलिया और उनकी बहन शाहीन मुंबई के जुहू पहुंचे थे। इस दौरान इस कपल को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी जिसमें से एक वीडियो में रणबीर आलिया को भीड़ के बीच प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं।


वीडियो में आलिया पहले बहन शाहीन को कार तक छोड़ने जाती हैं और उनसे गले मिलकर उन्हें बाय कहती हैं। इसके बाद आलिया अपनी कार की तरफ जाती हैं जहां उनके साथ पीछे काफी भीड़ भी नजर आ रही है। इस दौरान रणबीर आलिया को कार तक प्रोटेक्ट करते हुए लेकर आते हैं और पहले उन्हें कार के अंदर बिठाते हैं। इसके बाद रणबीर भी दूसरी ओर से जाकर इसी कार में बैठते हैं।


बता दें इस कपल की शादी की खबरे भी काफी समय से आ रही है, लेकिन किसी ना किसी वजह से रणबीर और आलिया की शादी टल रही है। कहा जा रहा है कि ये कपल साल 2021 के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन अब खबरे है कि साल 2022 में दोनों शादी करेंगे। वैसे आपको बता दें कि रणबीर और आलिया सीरियस रिलेशन में हैं। खबरों की मानें तो यह दोनों ही स्टार्स डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि अगले साल यानी 2022 में यह शादी कर लेंगे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2017 से रिलेशनशिप में हैं। उनका परिवार भी आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करता है। दोनों परिवार साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘आरआरआर’ है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
