झारखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दो पत्नियों ने अपने एक पति के साथ रखने के लिए उसका बंटवारा कर दिया।


एक पति और उसकी दो पत्नियां
हैरान कर देने वाला यह मामला शनिवार को उस समय रांची में सामने आया था। दरअसल राजेश नाम के युवक की दो पत्नियां हैं, वह कभी पहले के साथ रहता है, तो कभी दूसरी के पास चला जाता है। लेकिन जब किसी एक के पास ज्यादा समय बिताने लगता है तो दोनों लड़ने लगती है।
दोनों पत्नियों ने पुलिस को कर रखा था हैरान
पुलिस भी इनके आपसी झगड़े से परेशान हो चुकी थी। वह आए दिन एक-दूसरे की शिकायत करने के लिए थाने आ धमकती थीं। शनिवार के दिन दूसरी वाली पत्नी थाने पहुंचकर हंगामा करने लगी और बोली साहब पांच दिन हो गए हैं अभी तक घर नहीं आया है। आप कुछ ऐसा करिए की हम दोनों की यह समस्या खत्म हो जाए।
ऐसे हुआ पति का बंटवारा...
दूसरे दिन पुलिसवालों ने राजेश के साथ उसकी दोनों पत्नियों को फोनकर थाने बुलाया। जहां दोनों ने पुलिस की मौजूदगी में समझौता किया कि पति सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। वहीं बचा बाकी का एक दिन वह अपना काम करेगा।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
