सुकमा में 43 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, पुना नर्कोम अभियान हो रहा है सफल


छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए पुना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 1 लाख के इनामी समेत 43 वारंटी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। SP सुनील शर्मा और CRPF के अधिकारियों के सामने इन नक्सलियों ने हथियार छोड़ने का फैसला किया है।


मिली जानकारी के अनुसार एक नक्सली पर एक लाख और बाकी 42 पर दस-दस हज़ार रुपए का इनाम था। ये सभी नक्सली कुकानार गादीरास फूलबगड़ी और चिंतागुफा थाना क्षेत्र के थे।
बता दें कि पुना नर्कोम अभियान के तहत बीतें सौ दिनों में करीब 176 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.