छत्तीसगढ़ के जशपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कार से लोगों को कुचलने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। दशहरा के मौके पर जशपुर में शोभा यात्रा का आयोजन चल रहा था। इसी बीच एक कार सवार ने भीड़ के बीच में गाड़ी को घुसा दिया। कार तेजी से लोगों को रौंदते हुए नकली गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना के बाद एक्शन में सरकार
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने गांजा लेकर भाग रहे आरोपियों को थोड़ी देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं सीएम ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी एक्शन लिया है। आपको बता दें कि ये गांजा तस्कर ओडीसा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे। तभी रास्ते में इन्हें लगा कि कोई इनका पीछा कर रहा है। लिहाजा दोनों ने झांकी के बीच में से तेज गति से अपनी गाड़ी निकाल दी। कार की टक्कर से करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत की हो गई।

पुलिस अधीक्षक जशपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क दुर्घटना की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

आरोपी
बबलू विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सिंगरौली , बैढ़न और शिशुपाल साहू पिता रामजन्म साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बरगवान थाना बरगवां जिला सिंगरौली हैं।

दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और छत्तीसगढ़ से पास हो रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही पुलिस कर रही है।