ncr Monkey attack on the team of forest department reached to carry the  dead body of the monkey

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर बंदरों के झुण्ड ने बदला लेने के लिए करीब 250 कुत्तों को जान से मार दिया। अभी भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ है, जिस वजह से इलाके में उनका आतंक जारी है।

घटना महाराष्ट्र के बीड जिले के मजलगांव की है, वहां पर बंदरों का एक समूह लगातार कुत्तों का शिकार करने के चक्कर में रहता है। उनके निशाने पर ज्यादातर छोटे पिल्ले रहते हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक बंदर पिल्लों को पकड़कर ऊंची इमारतों और पेड़ों की चोटी पर ले जाते हैं। इसके बाद वो उन्हें ऊपर से फेंक देते हैं। जिस वजह से छोटे पिल्ले घायल होकर दम तोड़ देते हैं।

Extraordinary Tale Of The Monkey Who 'adopted' A Baby Dog... And Even Feeds  Him Grapes - बंदर ने कुत्ते के बच्चे को लिया गोद, मां का फर्ज़ अदा कर  इंसानों को पढ़ाया

शुरू में तो गांव वाले इसे आम घटना मान रहे थे, लेकिन जब ये सिलसिला लगातार जारी रहा तो उन्होंने वन विभाग की टीम से संपर्क किया। साथ ही उनको बंदरों की करतूत बताते हुए उन्हें पकड़ने का अनुरोध किया। इसके बाद वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वो उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहे।

sweat of the Forest Department, catching the dreaded monkey - खूंखार बंदर  को पकड़ने आई वन विभाग के छूटे पसीने

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि बंदर ये सब बदला लेने के लिए कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले बंदर के एक बच्चे को कुत्तों ने मार दिया था। जिसके बाद से बंदरों के झुंड ने बदला लेना शुरू किया। जिस वजह से ज्यादातर छोटे कुत्ते मारे गए, लेकिन बंदरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा। जब इलाके में कुत्ते नजर नहीं आ रहे, तो बंदर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को निशाना बना रहे हैं।